मायलोडिसप्लास्टिक का होम्योपैथिक इलाज संभव : डॉ मनोज

मायलोडिसप्लास्टिक का होम्योपैथिक इलाज संभव : डॉ मनोज

गढ़वा. चिनिया रोड स्थित होमियोपैथ चिकित्सक डॉ मनोज कुमार चौबे के क्लिनिक में एक गंभीर और चुनौतीपूर्ण रक्त संबंधी रोग मायलोडिसप्लास्टिक सिंड्रोम का सफल उपचार किया गया. इस दौरान डॉ मनोज ने कहा कि ममायलोडिसप्लास्टिक सिंड्रोम का इलाज होम्योपैथिक में संभव है. उन्होंने बताया कि इस रोग से पीड़ित मरीज को लगातार खून की कमी बनी रहती थी और हर दो-तीन महीने पर ब्लड ट्रांसफ्यूजन कराना पड़ता था. जब रोगी उनके क्लिनिक पहुंचे तो सबसे पहले उनका पूरा स्वास्थ्य इतिहास और व्यक्तिगत लक्षणों का गहन मूल्यांकन किया गया. इसके आधार पर व्यक्तिगत होम्योपैथिक दवा और उपचार योजना तैयार की गयी. उपचार के दौरान मरीज की स्थिति में लगातार सुधार देखने को मिला. अब रोगी को छह माह से अधिक समय हो गया है और उन्हें ब्लड ट्रांसफ्यूजन की कोई आवश्यकता नहीं पड़ी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >