पंडाल दीनदयाल उपाध्याय के बताये मार्ग पर चलकर सशक्त भारत के निर्माण पर जोर

दीनदयाल उपाध्याय की जीवनी पर प्रकाश डाला

बरहरवा. नगर पंचायत क्षेत्र के कुशवाहा टोला स्थित आरबी पैलेस में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के उपलक्ष्य पर विचार संगोष्ठी का आयोजन कार्यक्रम प्रभारी कुश्माकर तिवारी के नेतृत्व में किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में महागामा के पूर्व विधायक अशोक भगत, आत्मनिर्भर भारत के संताल परगना प्रभारी परितोष सोरेन एवं भाजपा जिलाध्यक्ष उज्ज्वल मंडल मौजूद रहे. कार्यक्रम में जिले के सभी पदाधिकारी, मोर्चा के जिलाध्यक्ष सभी मंडल अध्यक्ष सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हुये. इस दौरान अतिथियों ने भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सर्वप्रथम भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर के समक्ष पुष्प अर्पित किया गया. वहीं, अपने संबोधन में मुख्य अतिथि अशोक भगत ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जीवनी पर प्रकाश डाला और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया. वहीं, जिलाध्यक्ष उज्ज्वल मंडल ने भाजपा कार्यकर्ताओं से उनके बताये मार्गों पर चलकर सशक्त भारत के निर्माण में अपना योगदान देने की बात कही. मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता कमल कृष्ण भगत, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल, रणधीर सिंह, ललिता पासवान, संजीव गुप्ता, अनुभव भगत, चौकीदार हांसदा, जयदेव महतो सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ABDHESH SINGH

ABDHESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >