स्वस्थ नारी सशक्त अभियान का किया अनुश्रवण

स्वस्थ नारी सशक्त अभियान का किया अनुश्रवण

गुमला. केंद्र सरकार की चार सदस्यीय टीम ने बुधवार को जिले में चल रहे स्वस्थ नारी सशक्त अभियान का अनुश्रवण किया. टीम में शिवानी केशरी, नीलजा, डॉ प्रदीप कुमार सिंह व विजय कृष्ण दास थे. टीम ने सदर अस्पताल, आयुष्मान आरोग्य मंदिर फोरी व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरी में चल रहे स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत आयोजित स्वास्थ्य जांच सह चिकित्सा परामर्श का अनुश्रवण किया. टीम ने सर्वप्रथम सदर अस्पताल गुमला में लगे शिविर का अनुश्रवण किया, टीम ने सीएस डॉ शंभुनाथ चौधरी, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ कृष्णकांत मिश्रा व डीएस डॉक्टर अनुपम किशोर के सहयोग से सभी स्टॉलों पर जाकर गहनतापूर्वक जांच की. इसके बाद टीम ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर फोरी का अनुश्रवण किया, जहां सीएचओ, एएनएम व सहिया द्वारा दी जा रही सेवा की सराहना की. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरी के अनुश्रवण में टीम ने महिलाओं की किये जा रहे स्वास्थ्य जांच पर प्रसन्नता प्रकट की. टीम के सदस्य शिवानी केशरी ने कहा कि अभियान में सभी महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गयी. अभियान 17 सितंबर को पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शुरू हुई थी. यह अभियान दो अक्टूबर तक चलेगा. टीम की सदस्य नीलजा ने कहा कि महिलाओं की स्वास्थ्य जांच व चिकित्सीय परामर्श से स्वस्थ नारी सशक्त परिवार की परिकल्पना सार्थक होगी. मौके पर जिला कार्यक्रम समन्वयक अभिनीत आनंद, जिरेन कंडुलना, आनंद राम महतो, रामाकांत, राजेश केरकेट्टा, एजरस एक्का, शांता टोप्पो आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >