Giridih News :जांच अभियान में आधा दर्जन वाहन पकड़ाये

Giridih News :बेंगाबाद चौक पर मंगलवार की रात लोहा स्क्रैप और छड़ लदा आधा दर्जन पिकअप वैन को जांच टीम के अधिकारियों ने पकड़ कर बेंगाबाद पुलिस को सौंप दिया. वाहनों से लोहा स्क्रैप और छड़ देवघर की ओर ले जाया जा रहा था.

बेंगाबाद चौक पर मंगलवार की रात लोहा स्क्रैप और छड़ लदा आधा दर्जन पिकअप वैन को जांच टीम के अधिकारियों ने पकड़ कर बेंगाबाद पुलिस को सौंप दिया. वाहनों से लोहा स्क्रैप और छड़ देवघर की ओर ले जाया जा रहा था. जानकारी के अनुसार उक्त वाहनों के चालक के पास वैध कागजात नहीं मिले. इसके बाद जांच में आये जिला से अधिकारी ने वाहनों को जब्त कर लिया. वाहनों पर जुर्माना लगाने की प्रक्रिया में जारी है. बेंगाबाद थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि डीटीओ ने जांच अभियान चलाकर सभी वाहनों को पकड़ा है. वहीं, डीटीओ संतोष कुमार का कहना है कि उन्होंने कोई जांच अभियान नहीं चलाया और ना ही वाहनों को पकड़ा है. ऐसे में डीटीओ के नाम पर किसने वाहनों को पकड़ा, यह जांच का विषय है. वहीं, ग्रामीणों के अनुसार बोल्डर लेकर जा रहे कुछ हाइवा भी पकड़े गये, जिसे रात में ही छोड़ दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >