हर उत्सव कचरे के बीच मनाना करकट्टा-विश्रामपुर कॉलोनी के लोगों की मजबूरी

एनके एरिया की करकट्टा-विश्रामपुर कॉलोनी में वर्षों से कचरा उठाव ठप होने से स्थिति नारकीय हो गयी है.

खलारी. एनके एरिया की करकट्टा-विश्रामपुर कॉलोनी में वर्षों से कचरा उठाव ठप होने से स्थिति नारकीय हो गयी है. दुर्गा पूजा हो या होली, हर उत्सव कचरे के बीच मनाना कॉलोनी के लोगों की मजबूरी बन गयी है. दुर्गा पूजा जैसा बड़ा उत्सव के बाद दीपावली और उसके बाद छठ पूजा जो आस्था व पवित्रता का बड़ा पर्व माना जाता है. परंतु करकट्टा-विश्रामपुर कॉलोनी के लोगों को अब गंदगी के बीच रह कर दुर्गा पूजा से लेकर दीपावली और छठ पूजा मनाना पड़ेगा. जानकारों ने बताया कि कॉलोनी में डे-टू-डे नियमित कचरा का उठाव नहीं हो रहा है. इस कारण बरसाती घास और झाड़ियों से कॉलोनी पट चुका है. पूर्व में बना डस्टबिन भी गायब हो चुका है. जगह-जगह कचरा पड़ा है, जिससे कॉलोनी के कई स्थानों पर कचरों का डंपिंग यार्ड बन गया है. वहीं बारिश से स्थिति और भी नारकीय हो गयी है. कॉलोनी के आगे-पीछे और नालियों के इर्द-गिर्द उगी झाड़ियां मुंह चिढ़ा रही हैं. कॉलोनी में जहां-तहां कचरों का अंबार तो लगा ही है, नालियां भी गंदगी से बजबजा रही हैं और उस नालियों एवं कचरों में सुअरों ने अपना बसेरा बना रखा है. जिसके कारण मच्छरों का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है, जिससे लोगों में बीमारी के फैलने की आशंका बढ़ गयी है. इस कारण स्थानीय लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. करकट्टा-विश्रामपुर के लोगों का मानना है कि बीते कई वर्षों से सीसीएल के एनके एरिया द्वारा करकट्टा कॉलोनी को उपेक्षित किया जाता रहा है. इसके कारण पूरा करकट्टा-विश्रामपुर क्षेत्र झाड़ियों से पट चुका है.

क्या कह रहे करकट्टा कॉलोनी के लोग

इस पूरे मामलों को लेकर कॉलोनी के लोगों ने बताया कि करकट्टा-विश्रामपुर कॉलोनी में कई वर्षो से कचरा उठाव ठप है. जिसके कारण कॉलोनी झाड़ियों से पट चुका है. लोगों ने सीसीएल प्रबंधन से मांग की है कि कॉलोनी को साफ-सुथरा बनाने के लिए कचरा उठाव की व्यवस्था तत्काल किया जाये, जिससे कॉलोनी के लोगों को कोई परेशानी नहीं हो.

झाड़ियों से पट चुका है करकट्टा-विश्रामपुर कॉलोनी, सालों से नहीं हो रहा कचरा का उठावB

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DINESH PANDEY

DINESH PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >