गलगलिया. भारत नेपाल मैत्री संघ के एक शिष्टमंडल ने गुरुवार को गलगलिया रेलवे स्टेशन पर ऐतिहासिक ट्रेनों के ठहराव का होने के बाद स्टेशन का जायजा लिया. मौके पर भारतीय रेल धन्यवाद देते हुए कहा कि अब भारत नेपाल के लोगों को दिल्ली कोलकाता गुवाहाटी पटना आदि जगहों पर आने जाने के लिए अब गलगलिया से सभी ट्रेन मिल जायेगी. जो हम सभी की लंबित मांगी थी जिसे रेलवे बोर्ड दिल्ली ने मंजूरी मिली दी है. इससे हम सभी दोनों देश के यात्रियों को काफी सहूलियत होगी. इस मौके पर भारत नेपाल के शिष्ट मंडलीय सदस्य ओम प्रकाश सरावगी, यम बहादुर श्रेष्ठ, प्रदीप रेगमी सहित पंचायत समिति सदस्य मनोज गिरी पूर्व मुखिया गणेश प्रसाद राय मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
