मझिआंव. मझिआंव थाना क्षेत्र के करमडीह गांव निवासी बदरेआलम शाह के 4 वर्षीय पुत्र दानिश शाह की मंगलवार देर शाम चारदीवारी में दबकर मौत हो गयी. घटना के संबंध में मृतक के पिता ने बताया कि दानिश घर की चारदीवारी के पास खेल रहा थी. इसी बीच चाहरदीवारी अचानक ढह गयी. जिसके नीचे दबकर दानिश दब गया. इसके बाद आनन फानन में उसे रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. बच्चे की मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया. इसी बीच सूचना मिलते ही मझिआंव पुलिस ने बच्चे के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
