कंपनी के चार वाहनों को पकड़ वन विभाग को सौंपा

मुरवे गांव के ग्रामीणों ने बुधवार की रात रेलवे विभाग के मिलेनियम कंपनी के चार वाहनों को पकड़ वन विभाग को सौंप दिया.

सिमरिया. मुरवे गांव के ग्रामीणों ने बुधवार की रात रेलवे विभाग के मिलेनियम कंपनी के चार वाहनों को पकड़ वन विभाग को सौंप दिया. विभाग के कर्मी स्थल पर पहुंचे और चारों वाहनों को जब्त कर वन कार्यालय ले गये. इसमें दो मिलर, एक जेसीबी व एक ट्रैक्टर शामिल है. ग्रामीणों ने विभाग के कर्मियों को बताया कि रेलवे विभाग के मिलेनियम कंपनी की ओर से बिना एनओसी के जंगल के पेड़ को काटकर आनेजाने के लिये रास्ता बना दिया. इस रास्ते से हरेक दिन कंपनी का वाहनों का आना-जाना होता था. वन विभाग को इसकी कोई जानकारी नहीं थी. ग्रामीणों ने रात को सभी वाहनों को पकड़ वन विभाग के कर्मियों को जानकारी दी. इसके बाद विभाग के कर्मियों ने सभी वाहनों व उसके चालकों को मोबाइल जब्त कर लिया. वाहनों के जब्त करने के बाद वनकर्मियों ने इसकी सूचना रेंजर व डीएफओ को दी. डीएफओ स्थल पर जाकर मामले की जांच पड़ताल की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >