सरायगढ़ प्रखंड क्षेत्र के भपटियाही पंचायत के वार्ड पांच में बुधवार को आट फीट के अजगर को वन विभाग के कर्मी ने रेस्क्यू कर घर से बाहर निकाला. बताया जाता है दुखन पंडित के फूस के घर में उसके ऊपरी हिस्सा में अजगर बैठा था. घरवाले इस सांप को देखकर डर गए और इसकी सूचना थाने को दी. इसके बाद वन विभाग के कर्मी विशाल कुमार ने रेस्क्यू कर अजगर को घर से निकाला. विशाल कुमार ने बताया कि अजगर सर्प का वजन करीब 15 किलोग्राम है. उन्होंने कहा कि अजगर सांप को बाहर जंगल में छोड़ दिया जाएगा. अजगर सर्प को देखने के लिए ग्रामीणों की काफी भीड़ जुट गई.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
