रामेश्वरम रेस्टोरेंट में मिला एक्सपायर कोल्ड ड्रिंक

इस दौरान कन्हैया कंफेक्शनर से लड्डू का नमूना संग्रहित कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया.

कोडरमा. आगामी त्योहार को ध्यान में रखते हुए खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अभिषेक आनंद ने गुरुवार को शहर के कन्हैया कंफेक्शनर, रामेश्वरम रेस्टोरेंट व विभिन्न फूड स्टॉल में जांच की. इस दौरान कन्हैया कंफेक्शनर से लड्डू का नमूना संग्रहित कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया. रामेश्वरम रेस्टुरेंट में एक्सपायर कोल्ड ड्रिंक मिले, जिसे तत्काल नष्ट कराया गया. जांच के क्रम में फूड स्टॉल संचालकों को साफ-सफाई रखने व हाइजेनिक तरीके से भोजन तैयार करने का निर्देश दिया गया. पदाधिकारी ने बताया कि आगामी पर्व-त्योहार को देखते हुए सभी होटलों, रेस्टोरेंटों, ढाबा संचालक, फूड वेंडर्स, पेयजल कारोबारी, रिटेलर्स एवं होलसेलर्स को यह निर्देश दिया गया है कि सभी अनिवार्य रूप से फूड लाइसेंस प्राप्त करें. साथ ही अपने प्रतिष्ठान में समुचित साफ-सफाई और हाइजीन बनाये रखें. एक्सपायर, बासी अथवा सड़े-गले खाद्य सामग्री को नष्ट करें, निर्माण में केवल गुणवत्ता युक्त सामग्री तथा एफएसएसएआइ प्रमाणित फूड कलर का निर्धारित मात्रा में ही उपयोग करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >