रामनगर प्रखंड कार्यालय में विद्युत विभाग का विशेष शिविर आयोजित

प्रखंड कार्यालय में विद्युत विभाग की ओर से उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया गया.

रामनगर. प्रखंड कार्यालय में विद्युत विभाग की ओर से उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया गया.इस शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण व स्थानीय उपभोक्ता शामिल हुए.विभाग के अधिकारियों एवं कर्मियों ने मौके पर ही लोगों की विद्युत संबंधी शिकायतों का निपटारा किया.शिविर के दौरान उपभोक्ताओं को बिहार सरकार की ओर से दी जा रही 125 यूनिट मुफ्त बिजली योजना की विस्तृत जानकारी दी गई.जेई वेद प्रकाश ओझा ने बताया कि इस सुविधा का लाभ हर उपभोक्ता को मिलेगा. जिससे आम जनता को बिजली बिल में राहत मिलेगी.साथ ही लोगों को विद्युत बिल समय पर जमा करने और अनधिकृत कनेक्शन से बचने की भी अपील की. शिविर में उपभोक्ताओं में उत्साह देखा गया और लोगों ने इसे लाभकारी बताया.इस अवसर पर जेई वेद प्रकाश ओझा,सहायक इंजीनियर विजय कुमार, पप्पू कुमार, नरेश पटेल, सोनू कुमार समेत अन्य विद्युत कर्मी उपस्थित रहें. रामनगर चार अभियुक्त गिरफ्तार

रामनगर.स्थानीय थाना की पुलिस ने प्रखंड के मेघवल मठिया गांव से चार वारंटी को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी में शत्रुघ्न यादव,संजय यादव ,नदीम शाह, सलाउद्दीन शाह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >