भक्ति, श्रद्धा और परंपरा का संगम है बड़ी दुर्गा मंदिर

41वें वर्ष में प्रवेश कर रहा दुर्गा पूजा उत्सव

सोमवार से प्रारंभ हुए शारदीय नवरात्र के अवसर पर पथरगामा मुख्य चौक स्थित श्री श्री 108 बड़ी दुर्गा मंदिर में इस वर्ष भी श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की जा रही है. नवरात्रि के तीसरे दिन बुधवार को मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा का पूजन वैदिक रीति से विधिवत संपन्न हुआ. पूजा समिति के अध्यक्ष प्रदीप भगत के नेतृत्व में समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यगण मंदिर परिसर की सजावट, सुरक्षा एवं पूजा संबंधी तैयारियों में जुटे हुए हैं. यह मंदिर न केवल पथरगामा बल्कि आसपास के क्षेत्र के लोगों के लिए गहरी आस्था का केंद्र बना हुआ है.

चार दशकों से अधिक पुरानी है मंदिर की परंपरा

बड़ी दुर्गा मंदिर की स्थापना वर्ष 1985 में पथरगामा एनजी प्लस टू उच्च विद्यालय के सामने, स्थानीय बुद्धिजीवियों और ग्रामीणों की पहल पर की गयी थी. उस समय स्व. अर्जुन भगत, स्व. रामनाथ भगत, स्व. बालमुकुंद चौबे, मुनिलाल भगत, जगरनाथ भगत, सुरेंद्र भगत जैसे सामाजिक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका रही. पहले वर्ष तिरपाल की छावनी में पूजा की गयी थी. बाद में ग्रामीणों के सहयोग से मंदिर का निर्माण कार्य शुरू हुआ. अब मंदिर का स्वरूप भव्य हो चुका है-पहले एक तल्ला था, अब दूसरा तल्ला भी बन चुका है, हालांकि कुछ कार्य अब भी शेष हैं.प्रदीप भगत की अगुआई में हो रहा आयोजनपूजा समिति के वर्तमान अध्यक्ष प्रदीप भगत ने बताया कि इस बार भी नवरात्रि के दौरान दुर्गा पूजन पूरे धार्मिक विधि-विधान और उल्लासपूर्ण वातावरण में आयोजित किया जा रहा है. पूजा स्थल पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में सुरक्षा के व्यापक इंतज़ाम किये गये हैं. नवरात्र के दौरान मंदिर परिसर में मेला भी आयोजित होता है, जिसमें खाद्य-पेय दुकानों, बच्चों के खिलौनों, श्रृंगार सामग्री आदि की दुकानें लगायी जाती है. विशेषकर अष्टमी से दशमी तक मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है. यहां विराजमान देवी की प्रतिमा वैष्णवी स्वरूप की है और वैदिक परंपरा के अनुसार पूजन किया जाता है. एकादशी तिथि को दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन चिहारो पहाड़ स्थित बाबाजी पोखर में किया जाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >