सिमरिया. प्रखंड के बानासाड़ी गांव स्थित शिव हनुमंत सह राधाकृष्ण मंदिर प्रांगण में दुर्गा पूजा समिति की बैठक प्रद्युमन साहू की अध्यक्षता में हुई. इसमें पूजा कमेटी का गठन किया गया. इसमें अध्यक्ष अनु यादव, सचिव कुलदीप साव, कोषाध्यक्ष यशवंत यादव, उप-सचिव सचिन कुमार, उपाध्यक्ष बिनोद सिंह व अनिमेष कुमार चुने गये. कार्यकारिणी सदस्य में ईश्वर राम, उज्जवल आनंद, सूरज सिंह, बिनोद साव, नवीन कुमार व संगम कुमार, संरक्षक प्रद्युमन साहू, करम साहू, मनोरंजन महाजन, मृत्युंजय सिंह, विष्णु प्रसाद, रमन साहू, धनेश्वर ठाकुर, देवकुमार शर्मा बनाये गये. केदारनाथ मंदिर के प्रारूप पंडाल बनाने का निर्णय लिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
