Giridih News :सड़क जर्जर रहने से लोगों को आवागमन में परेशानी

Giridih News :धनवार-घोड़थंभा रोड के पचरुखी से पहाड़पुर व महुआटांड़ होते हुए बरसिंघीकला चौक तक सड़क (लगभग 5 किमी) पूरी तरह जर्जर हो गयी है. रोड पर सैकड़ों गड्ढे बन गये हैं.

कीचड़ से सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है. गड्ढों में जल जमाव होने से गहराई का पता नहीं चलने से बाइक सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं. पुराने रोड का पिच लगभग उखड़ चुका है. बोल्डर निकलने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इस रोड से पचरुखी होकर प्रखंड के पश्चिमी भाग के हजारों लोगों का धनवार मुख्य बाजार आना-जाना लगा रहता है. पहाड़पुर, महुआटांड़, नोहटूंगी, बरसिंघी और सापामारन दक्षिणी भाग के लोगों के लिए भी यही एकमात्र सड़ है. बरसिंघी के गुलाब राणा, रणधीर कुमार, पवन कुमार, सहदेव महतो, महेंद्र वर्मा, ब्रह्मदेव वर्मा, नंदू कुमार, पप्पू, मनोहर, पहाड़पुर के अशोक राणा, प्रकाश बौद्ध, सापामारन के दीपक वर्मा आदि ने प्रशासन से सड़क क जीर्णोद्धार का अनुरोध किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >