बस स्टैंड की समस्याओं को लेकर अध्यक्ष व सचिव ने जतायी नाराजगी

बस स्टैंड की समस्याओं को लेकर अध्यक्ष व सचिव ने जतायी नाराजगी

सिमडेगा. वीर शहीद तेलंगा खड़िया बस स्टैंड में व्याप्त गंदगी समेत अन्य समस्याओं को लेकर बस एसोसिएशन के अध्यक्ष दिलीप तिर्की ने नाराजगी जतायी है. उन्होंने कहा कि बस स्टैंड धीरे-धीरे बदहाली की तरफ बढ़ने लगा है. इस बस स्टैंड से हर दिन एक सौ से भी अधिक यात्री बसें रांची, गुमला, बिहार और ओड़िशा की तरफ प्रस्थान करती हैं. हर दिन यहां हजारों यात्रियों का आवागमन होते रहता है. लेकिन बस स्टैंड यात्रियों के लिए बने बाथरूम की स्थिति बदतर हो गयी है. यहां का बाथरूम खुला और गंदगी से भरा है. इस कारण यहां महिला यात्रियों को काफी परेशानी होती है. साथ ही यहां से उठने वाली बदबू के कारण बीमारी का खतरा बना रहता है. बस स्टैंड में बने यात्री शेड की स्थिति भी दयनीय हो चुकी है. इसकी छत और दीवारों में पानी सीपेज होता है. यहां यात्रियों के बैठने के लिए बनाये गये बेंच भी जर्जर हो चुके हैं. यात्री बेंचों के पास गंदगी का अंबार लगा है. उन्होंने कहा कि यहां सुरक्षा के भी कोई प्रबंध नहीं हैं, ना तो यहां सीसीटीवी लगे हुए हैं और ना यहां किसी गार्ड की प्रतिनियुक्ति की गयी है. अंधेरा होने के बाद यह परिसर पूरी तरह असुरक्षित हो जाता है. समिति के सचिव राजेंद्र सिंह भी इस संबंध में नाजरगी प्रकट की है. उन्होंने कहा कि हालत नहीं सुधरेंगे तो राजस्व देना ही बंद कर दिया जायेगा. अधिकारी आयें और हालात का जायजा लें .साथ ही समस्याओं को दूर करने का प्रयास करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >