Dhanbad News : पिपराटांड़ में थम नहीं रहा है डायरिया, मेडिकल कैंप में एक दर्जन मरीजों का हुआ इलाज

Dhanbad News : पिपराटांड़ में थम नहीं रहा है डायरिया, मेडिकल कैंप में एक दर्जन मरीजों का हुआ इलाज

Dhanbad News : टुंडी प्रखंड की बरवाटांड़ पंचायत के पिपराटांड़ में डायरिया थमने का नाम नहीं ले रहा है. डायरिया से एक महिला की मौत के गांव में जहां दहशत का माहौल है, वहीं गुरुवार को भी एक दर्जन डायरिया पीड़ित लोगों वहां लगे कैंप में इलाज कराया. हालांकि किसी को मेडिकल कैंप में भर्ती कराने की नौबत नहीं आयी. इसके कारण दवा लेकर सभी घर लौट गये. कैंप में अवंती और राजकुमारी देवी का अब भी इलाज चल रहा है. ग्रामीणों के अनुसार गुरुवार सुबह 10 बजे से सोनामुनी देवी 35, लीलमुनि देवी 42, उपासी देवी 62, सुहागी कुमारी 14, रोमन देवी 35, सुकुरामनी देवी 46, गीता देवी 23, प्रमिला 19, लीलमुनि देवी 65, सरिता देवी 33, ममता कुमारी 12 और पानसुखी देवी 26 वर्ष को भर्ती कराया गया और इलाज के बाद ठीक होकर घर भेज दिया गया. इसके अलावा भी और दो महिलाएं भर्ती हैं.

नियंत्रण में है डायरिया : डॉ श्रवण कुमार

इधर, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ श्रवण कुमार ने बताया कि गुरुवार को जितने लोगों का इलाज हुआ, उनमें किसी को डायरिया नहीं हुआ था. एक-दो लूज मोशन के बाद लोगों को लाया गया था. रात में आये दो लोगों को पेट दर्द की शिकायत पर भर्ती कराया गया है. चिकित्सक के अनुसार डायरिया नियंत्रण में है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

NARAYAN CHANDRA MANDAL is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >