पंजवारा. निर्माण और सृजन के देवता भगवान विश्वकर्मा का पूजनोत्सव पूरे क्षेत्र में बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया. इस अवसर पर गांव से लेकर बाज़ार तक हर जगह भक्तिमय माहौल देखने को मिला. श्रद्धालुओं ने अपनी छोटी-बड़ी गाड़ियां, बाइक, साइकिल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की. पंजवारा के विभिन्न मोटर गैराजों, कंप्यूटर सेंटरों और वेल्डिंग की दुकानों में बुधवार की देर शाम तक भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा की गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
