धान रोपकर घर लौट रही मां बेटी मेची नदी की धारा में डूबी, मां को लोगों ने बचाया

गलगलिया. गलगलिया से सटे बंगाल के नक्सलबाड़ी के पास मेची नदी के पार धान रोपने के बाद लौटते समय मां-बेटी नदी की तेज़ बहाव में डूब गई. हालाकिं मां को

गलगलिया. गलगलिया से सटे बंगाल के नक्सलबाड़ी के पास मेची नदी के पार धान रोपने के बाद लौटते समय मां-बेटी नदी की तेज़ बहाव में डूब गई. हालाकिं मां को तो बचा लिया गया, लेकिन बेटी का अब भी कोई पता नहीं चल पाया है.इस घटना से नक्सलबाड़ी के बड़ा मोनीराम जोत गांव में सनसनी फैल गयी है.बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह 15-20 लोग धान रोपने के लिए भारत-नेपाल सीमा पर स्थित मेची नदी के पार कर गये थे. धान रोपने के बाद घर लौटने के दौरान मां-बेटी मेची नदी में डूब गयी. सूचना मिलने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचकर मां को नदी से बाहर निकाल लिया, लेकिन बेटी का कोई पता नहीं चल पाया. घटना के बाद से बचाव कार्य चल रहा हैं. खबर पाकर नक्सलबाड़ी बीडीओ, मोनीराम ग्राम पंचायत प्रधान, नक्सलबाड़ी पुलिस सहित एसएसबी जवान मौके पर पहुंचे.मोनीराम ग्राम पंचायत के प्रधान गौतम घोष ने कहा कि बचाव कार्य जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >