Giridih News :कीचड़ व जर्जर सड़क से होकर दुर्गा मंडप पहुंचेंगे श्रद्धालु

Giridih News :जिला मुख्यालय सहित आसपास की सड़कों की हालत काफी खराब है. लोगों को आवागमन करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. नवरात्र शुरू होने के बाद भी सड़कों को दुरुस्त नहीं किया जा सका है. गिरिडीह की जनता सिस्टम को कोस रही है.

गिरिडीह शहरी क्षेत्र की महत्वाकांक्षी योजना कल्याणडीह से टावर चौक फोन लेन का निर्माण काम धीमी गति से चल रहा है. वहीं, मुख्यालय से सटे इलाकों की मुख्य मार्गों की स्थिति भी काफी खराब है. गड्ढों में बारिश की पानी जमा है. ऐसे में श्रद्धालु इस वर्ष कीचड़ व जर्जर सड़क से होकर श्रद्धालु दुर्गा मंडप पहुंचेंगे.

गड्ढों में जमा पानी से परेशानी

जर्जर सड़कों के कारण सुरक्षित आवागमन लोगों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है. सलैया से गिरिडीह आने वाली सड़क जर्जर है. यहां के लोग दुर्गापूजा में पचंबा दुर्गास्थान आते हैं. अभी कीचड़ के बीच से होकर लोगों को गुजरना पड़ रहा है. इससे दोपहिया चालकों को काफी दिक्कती हो रकही है. कीचड़ में फंसकर लोग गिर जाते हैं. वहीं, गिरिडीह-जमुआ मार्ग बुढ़वा आहर के समक्ष गड्ढा में जमा पानी लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है. इस मार्ग से भी लोग मेला घूमने के लिए पचंबा आते हैं. पचंबा-जमुआ मुख्य मार्ग जर्जर है. इस मार्ग पर बड़े-बड़े गढ्डों में पानी जमा है. यहां पर हमेशा वाहन फंसता है. गिरिडीह-शंकरचक मार्ग में पानी से जमा होने से परेशानी है.

डीसी से मिलेगा भाजपा का प्रतिनिधिमंडल : सुरेश

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव कहते हैं कि शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक की कई सड़कें जर्जर है. सड़क दुरुस्त करने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है. राज्य सरकार जनता की समस्या दूर करने के प्रति गंभीर नहीं है. कहा कि कैबिनेट मंत्री गिरिडीह के हैं, इनसे लोगों की अपेक्षा बढ़ी हुई है. लेकिन, इसके बाद भी सड़कों की हालत काफी खराब है. नेमरा में महज पांच दिनों में सड़कों को दुरुस्त करा दिया गया था. परंतु गिरिडीह की जनता की समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं है. कहा कि 26 सितंबर को भाजपा का एक शिष्टमंडल डीसी से मिलकर जर्जर सड़कों को दुरुस्त कराने की मांग करेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >