भक्तों ने निर्माणाधीन श्याम मंदिर का किया अवलोकन

भक्तों ने निर्माणाधीन श्याम मंदिर का किया अवलोकन

सिमडेगा. श्री श्याम मित्र मंडल सिमडेगा की तरफ से निर्माणाधीन श्याम मंदिर में राजस्थान खाटू धाम से श्याम बाबा भक्त अशोक शर्मा, नरेश बेरिवाल, जयपुर से लोकिनदर शर्मा, रांची से मयंक जैन, आनंद गोयल, राजू मित्तल का आगमन हुआ. सभी ने श्याम मंदिर का अवलोकन किया. श्री श्याम मित्र मंडल सिमडेगा द्वारा उनका स्वागत किया गया. मंडल के अध्यक्ष पवन कुमार जैन मोहित के नेतृत्व में अमरनाथ वामलिया, श्याम लाल शर्मा, राजेश शर्मा पवन जैन राज, संजय शर्मा, प्रदीप शर्मा, अशोक अग्रवाल, राकेश चांदीवाल, पिकुंल मातनहेलिया, रजनीश चांदीवाला, संटी वामलिया, अर्जुन केशरी, अमित चौधरी, राजेश अग्रवाल, शंकर सेन, किशन शर्मा, अनिल माजरिया, विक्की मातनहेलिया आदि द्वारा दुपट्टा ओढ़ा कर स्वागत किया गया. इसके बाद ताली कीर्तन का आयोजन किया गया. मौके पर श्याम मंदिर निर्माण को शीघ्र पूरा करने पर चर्चा की गयी.

हाथी प्रभावित गांवों में बांटी राहत सामग्री

सिमडेगा. विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने बोलबा प्रखंड के हाथी प्रभावित गांव बेहरीनबासा व पीडियापोछ का दौरा किया. इस दौरान लोगों को हो रही परेशानी से भी अवगत हुए. हाथियों के उत्पात से ग्रामीणों को हुए नुकसान से भी अवगत हुए. मौके पर विधायक ने ग्रामीणों को राहत सामग्री चावल, तिरपाल, टॉर्च आदि का वितरण किया. विधायक ने ग्रामीणों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की. उन्होंने कहा कि गांव के चारों तरफ आग के अलाव जला कर रखें. मौके पर विधायक प्रतिनिधि रावेल लकड़ा, विधायक प्रतिनिधि संजय कुजूर, प्रखंड उपाध्यक्ष ज्वलंत बेक, विधायक प्रतिनिधि अमृत मिंज, रोशन बरला, तेलेस्फोर मिंज, जैनुल अंसारी, किशोर, सुलेमान आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >