दिघलबैंक.मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना (विधायक निधि) से संचालित आठ महत्वपूर्ण योजनाओं का शिलान्यास गुरुवार को दिघलबैंक प्रखंड में विधायक सऊद आलम ने किया.इन योजनाओं में पीसीसी सड़क और शैक्षणिक भवन निर्माण कार्य शामिल हैं. इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे और फूल-मालाओं से विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया. इस अवसर पर विधायक सऊद आलम ने कहा कि जनता की सुविधा और क्षेत्र के विकास के लिए सड़क, शिक्षा और बुनियादी ढांचे को मजबूत करना हमारी प्राथमिकता है. इन योजनाओं के पूरा होने से गांवों में आवागमन आसान होगा और बच्चों को शिक्षा के बेहतर अवसर मिलेंगे.विकास का यह सिलसिला लगातार जारी रहेगा.
————————-शिलान्यास की गई प्रमुख योजनाएं
-तुलसिया पंचायत (कुम्हारटोली):
करबला से शिवलाल हरिजन के घर तक पीसीसी सड़क (लागत 14,82,613)।-सातकौआ पंचायत:
नजीर उद्दीन के घर से चमड़ा कट्टा तक पीसीसी सड़क (लागत 14,80,601रूपये)-बैरबन्ना (दिघलबैंक पंचायत):
इब्राहिम के घर जाने वाली सड़क पर पीसीसी (लागत 14,80,601रूपये)-धनतोला पंचायत, वार्ड-10:
खाड़ी टोला में पीसीसी सड़क (लागत 14,83,900रूपये)।-आठगाछिया पंचायत, वार्ड-02:
हनुमान मंदिर से कब्रिस्तान तक पीसीसी सड़क (लागत 14,82,613रूपये)।-करुआमनी पंचायत:
मदरसा सहदातुल इस्लाम तालबाड़ी भवन निर्माण (लागत 13,24,053रूपये)।-जागीर पदमपुर पंचायत (स्टेट टोला):
प्रधानमंत्री सड़क (वारिस के घर से पूरब मुर्गाखुआ तक) पीसीसी (लागत 14,82,888रूपये)।-जागीर पदमपुर पंचायत:
मदरसा सदाक़तूल बनात भवन निर्माण (लागत 13,17,852 रूपये)।ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए कहा कि इन योजनाओं से लंबे समय से चली आ रही सड़क व शिक्षा की समस्या दूर होगी. अब बच्चों को बेहतर माहौल में पढ़ाई का अवसर मिलेगा और आवागमन में आसानी होगी.इस मौके पर सैकड़ो ग्रामीण मौजद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
