Deoghar news : श्रीश्री ठाकुर अनुकूलचंद्र के जन्मोत्सव पर कई राज्यों से जुटे अनुयायी, आगमन दिवस पर निकाली जायेगी शोभायात्रा

संवाददाता, देवघर. सत्संग आश्रम में सोमवार को श्रद्धा व उत्साह के साथ श्रीश्री ठाकुर अनुकूलचंद्र जी का 138वां जन्मोत्सव मनाया गया. अहले सुबह ब्रह्ममुहूर्त में वेद मांगलिक पाठ के साथ

संवाददाता, देवघर. सत्संग आश्रम में सोमवार को श्रद्धा व उत्साह के साथ श्रीश्री ठाकुर अनुकूलचंद्र जी का 138वां जन्मोत्सव मनाया गया. अहले सुबह ब्रह्ममुहूर्त में वेद मांगलिक पाठ के साथ दिनभर के कार्यक्रम की शुरुआत की गयी. सुबह 4:30 बजे उषा कीर्तन, 5:29 बजे सामवेत प्रार्थना और ठाकुर जी के धर्मग्रंथों का पाठ अनुयायियों ने संपन्न किया. सुबह 7:05 बजे ठाकुर जी के जन्म लग्न की घोषणा की गयी. 7:15 बजे ठाकुर बंगला में संगीतांजलि और 7:30 बजे वेद भवन में महायज्ञ का आयोजन किया गया. इसके बाद 8:55 बजे सामवेत नामजप और धर्मग्रंथ पाठ के साथ वातावरण भक्तिमय हो उठा. सुबह 10 बजे से ठाकुर बंगला में वर्तमान श्रीश्री आचार्य देव का दर्शन-प्रणाम कार्यक्रम चला, जिसमें भक्तों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया. दोपहर एक बजे से आनंद बाजार में प्रसाद ग्रहण कार्यक्रम शुरू हुआ. शाम 5:46 बजे प्रार्थना व सामवेत नामजप और रात आठ बजे मनमोहिनी धाम में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ जन्मोत्सव का आयोजन संपन्न हुआ. मंगलवार को ठाकुर जी के देवघर आगमन दिवस पर भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी. शोभायात्रा आश्रम से निकलकर बैद्यनाथधाम पहुंचेगी, जहां ठाकुर जी व बड़ी मां की प्रतिमाओं का अनावरण और माला का फेरबदल किया जायेगा. इसके बाद शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होकर आश्रम लौटेगी. देश के सभी राज्यों के अलावा विदेश के यूएस, दुबई नेपाल सहित कई देशों के अलावा बंगाल और झारखंड समेत विभिन्न राज्यों से आये अनुयायियों की भीड़ से बाबा नगरी भक्तिमय हो उठी है. आश्रम परिसर व शहर की भव्य सजावट की गयी है. भक्तों के ठहरने के लिए होटल, यात्री निवास व लॉज की व्यवस्था की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeev Mishra

Sanjeev Mishra is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >