Madhubani News : सुधा ने लौकहा-लौकही के 22 गांव को जोड़कर बनाया दुग्ध उत्पाद सहयोग समिति

जिले के लौकहा- लौकही प्रखंड के कुछ गांव में सुधा डेयरी की गाड़ी की सुविधा नहीं होने की वजह से वहां के किसानों का दूध जिला मिथिला दुग्ध संघ सुधा इकाई नहीं ले पा रही थी.

मधुबनी. जिले के लौकहा- लौकही प्रखंड के कुछ गांव में सुधा डेयरी की गाड़ी की सुविधा नहीं होने की वजह से वहां के किसानों का दूध जिला मिथिला दुग्ध संघ सुधा इकाई नहीं ले पा रही थी. यह जानकारी सुधा के प्रबंधक विभव प्रकाश सिंह ने दी. कहा कि अब सुधा डेयरी द्वारा 22 गांव को जोड़कर गांव में दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति बनाया गया है. 23 सितंबर को पथ संख्या 49 के नाम से गाड़ी शुरू हुई है. गांव में समिति बनाने का उद्देश्य गांव स्तर पर ही दूध का बाजार मिले. इससे किसानों में हर्ष है. किसान जितना भी दूध उत्पादन करेंगे उतना दूध गुणवत्ता के आधार पर दूध लेने के लिए यह सहकारी संस्था प्रतिबद्ध है. दुग्ध केंद्र खुलने से किसान को सुबह- शाम दूध लिया जाएगा. दूध का दर भी बिचौलिया से अच्छा मिलेगा. इस क्षेत्र में पशुपालन के लिए सभी तरह की सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी. भारत सरकार व बिहार सरकार की जो भी लाभकारी योजनाएं हैं उसका भी लाभ किसानों को मिलेगी. यह एक तरह से पशुपालकों की अपने गांव की अपनी संस्था होती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

GAJENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >