झाझा. पूर्व सैनिक बरमसिया बोसबगान निवासी बीके यादव का दामाद व सूर्यगढ़ा विधायक प्रह्लाद यादव के पुत्र के आकस्मिक निधन पर प्रदेश के पूर्व सैनिक संगठन के दर्जनों लोग बरमसिया आकर पूर्व सैनिक बीके यादव व उनके परिजन को ढांढस बंधाया. इस दौरान संगठन सचिव सुनील कुमार, कोषाध्यक्ष देव मंडल समेत कई लोगों ने बीके यादव व उनके शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि होनी को कोई नहीं टाल सकता है. दुख की इस घड़ी में हमलोग आपके साथ हैं. कार्यक्रम में पूर्व सैनिक विजय सिंह, संगठन मंत्री अरविंद रावत, रामानुज मंडल, सुबोध यादव, सुबोध साह, संजय कुमार, मनोज शर्मा, सुधांशु सिंह, रंजीत साह, सीडी यादव, ललन सिंह, प्रमोद साह, कुलदीप साह समेत दर्जनों पूर्व सैनिक मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
