Madhubani News : पुलिया निर्माण में अनियमितता की शिकायत

प्रखंड अंतर्गत सोहास तेघड़ा से सिमरी बाजार सहित प्रखंड क्षेत्र को जोड़ने वाली सड़क के रामनगर टोला में बन रहे पुलिया में अनियमितता बरते जाने से स्थानीय लोगों में आक्रोश है.

बिस्फी. प्रखंड अंतर्गत सोहास तेघड़ा से सिमरी बाजार सहित प्रखंड क्षेत्र को जोड़ने वाली सड़क के रामनगर टोला में बन रहे पुलिया में अनियमितता बरते जाने से स्थानीय लोगों में आक्रोश है. प्राक्कलन के अनुसार निर्माण कार्य नही किया जा रहा है. पुलिया का निर्माण कार्य राज्यसभा सांसद डॉ. फैयाज अहमद के ऐच्छिक कोष से लगभग 14 लाख की लागत से कराया जा रहा है. पुलिया का चौड़ाई कम होने एवं निर्माण कार्य में घटिया मेटेरियल के प्रयोग होने से आये दिन भारी वाहनों का परिचालन होना संभव नही होगा. स्थानीय मनोज यादव, वकील चौपाल, लालबहादुर यादव, हरि यादव सहित कई अन्य लोगों ने बताया कि छोटे वाहनों के भी परिचालन होने से दुर्घटना की संभावना बन जाएगी. लोगों ने इसकी शिकायत सांसद डॉ. फैयाज अहमद से भी की है. बिहार प्रदेश युवा जनता दल के प्रदेश महासचिव सुभाष कुमार ने जिला पदाधिकारी को पत्र देकर दोषी लोगो के विरुद्ध उचित कार्रवाई किए जाने एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य करवाने की मांग की है. उन्होंने हाल में हुए सभी कार्य का उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

GAJENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >