एक दिन, एक घंटा, एक साथ पूरे जिले में चला स्वच्छता अभियान

पश्चिम चंपारण जिले में गुरुवार को "एक दिन, एक घण्टा, एक साथ " श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

प्रभात खबर टोली बेतिया पश्चिम चंपारण जिले में गुरुवार को “एक दिन, एक घण्टा, एक साथ ” श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान उप विकास आयुक्त सुमित कुमार की अगुवाई में समाहरणालय परिसर में सफाई अभियान चला कर समुदाय को स्वच्छता का संदेश दिया गया. यह कार्यक्रम समूचे जिले में आयोजित किया गया. उपविकास आयुक्त ने बताया कि आज पूरे जिला में “एक दिन एक घंटा एक साथ ” विशेष अभियान चलाकर साफ-सफाई किया जा रहा है, जिसमें जन-प्रतिनिधियों, सेलिब्रिटी, पदाधिकारियों, कर्मियों एवं जन-भागदारी द्वारा अपना योगदान दिया जा रहा है एवं प्रखंड के सभी पंचायतों में श्रमदान का आयोजन किया जा रहा है. अभियान का मुख्य उद्देश्य स्वच्छता, जन-भागीदारी और सामुदायिक उत्सवों को स्वच्छ, शून्य कचरा और पर्यावरण अनुकूल बनाना एवं समुदाय को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है. स्वच्छता ही सेवा अभियान का संचालन देश भर में दिनांक-17 सितंबर से 02 अक्टूबर, 2025 तक चलाया जा रहा है, जिसका थीम “स्वच्छोत्सव“है. डीडीसी ने सभी जिला वासियों को अभियान में अपना सहयोग प्रदान करने एवं स्वच्छता को व्यवहार बनाने की अपील किया. मौके पर निदेशक जिग्राविअभि अरुण प्रकाश, निदेशक रानिका पुरूषोत्तम त्रिवेदी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला समाज, कल्याण पदाधिकारी, जिला समन्वयक एलएसबीए जिला सलाहकार सीबी एंड आईईसी, जिला सलाहकार एसएलडब्ल्यूएम, जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं स्वच्छता कर्मियों ने भाग लिया. चनपटिया प्रतिनिधि के अनुसार स्वच्छता ही सेवा के तहत गुरुवार को नगर पंचायत की मुख्य पार्षद रजनी देवी के नेतृत्व में श्रमदान कर स्वच्छता अभियान चलाया गया. इस अभियान की शुरुआत नगर के वार्ड संख्या-एक में स्थित राम जानकी मंदिर परिसर की साफ-सफाई से की गयी. श्रमदान में मुख्य पार्षद रजनी देवी के अलावे नपं के उप मुख्य पार्षद सुनील कुमार, वार्ड पार्षद, स्वच्छता पदाधिकारी निशा कुमारी, भाजपा नेता राजकिशोर प्रसाद समेत अन्य मुख्य रहे. योगापट्टी प्रतिनिधि के अनुसार प्रखंड के मच्छरगांवा नगर पंचायत के विभिन्न गांवों में स्वच्छता को लेकर विशेष अभियान चलाया गया. यह अभियान स्वच्छता ही सेवा एवं स्वच्छ भारत दिवस के तहत संचालित किया जा रहा है. नगर पंचायत की कार्यपालक पदाधिकारी रीना कुमारी ने इस कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए बताया कि सभी गांवों में ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर उनकी सफाई कराई जाएगी और सफाई की तस्वीरें स्वच्छता ही सेवा पोर्टल पर अपलोड की जाएंगी. इसके अलावा अन्य स्वच्छता कार्यक्रम भी नगर पंचायत में आयोजित किए जाएंगे. नगर पंचायत कार्यालय परिसर में आयोजित शपथ कार्यक्रम में नगर पंचायत कर्मियों, वार्ड पार्षदों और सफाई मित्रों ने उत्साहपूर्वक शपथ ली. कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों को स्वच्छता बनाए रखने और अपने आस-पास के वातावरण को साफ रखने के लिए प्रेरित करना है. मौके पर अध्यक्ष अश्वनी कुमार, उपाध्यक्ष चुन्नी सिंह, स्वच्छता पदाधिकारी और कार्यालय कर्मचारी शशिकांत कुमार, सफाई निरीक्षक राघवेंद्र कुमार नाथ, रितेश कुमार, सूरज कुमार सिंह, आदित्य कुमार, रामप्रकाश ठाकुर, रवि प्रकाश सहित सभी सफाई सुपरवाइजर उपस्थित रहे. लौरिया प्रतिनिधि के अनुसार नगर पंचायत में बुधवार को “स्वच्छता ही सेवा ” अभियान का आयोजन किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. मुख्य पार्षद सीता देवी, उपमुख्य पार्षद प्रतिनिधि लडू सिंह तथा सिटी मैनेजर सपना कुमारी ने श्रमदान कर अभियान का नेतृत्व किया. साथ ही नगर पंचायत के दर्जनों वार्ड पार्षदों ने भी झाड़ू लगाकर लोगों को साफ-सफाई का संदेश दिया. मुख्य पार्षद सीता देवी ने कहा कि सामूहिक प्रयास से ही स्वच्छ और स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है. उन्होंने नगरवासियों से अपील की कि सभी लोग अपने आसपास सफाई अभियान चलाकर सफाई कर्मियों का सहयोग करें. वहीं उपमुख्य पार्षद प्रतिनिधि लडू सिंह ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकार या नगर पंचायत की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह हर नागरिक का कर्तव्य है. उन्होंने महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने के लिए सभी को आगे आने का आह्वान किया. कार्यक्रम के दौरान “स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता ” के नारे गूंजे. अभियान में बद्री यादव, तनवीर हैदर, अमित श्रीवास्तव, लाल बाबू राम, वीरेंद्र राय, मोफील मियां, बोल बम सिंह, पप्पू मिश्रा समेत कई स्थानीय लोग शामिल हुए. गौनाहा प्रतिनिधि के अनुसार स्वच्छता ही सेवा “अभियान के तहत प्रखंड मुख्यालय सभागार में गुरुवार को एक शिविर का आयोजन किया गया. इसमें बीडीओ शिवजन्म राम, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. शशि कुमार, प्रखंड परियोजना प्रबंधक सशेन्द्र कुमार, बीस सूत्री उपाध्यक्ष विक्रमा चौधरी, प्रखंड समन्वयक विनोद कुमार के द्वारा संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गयी. कार्यक्रम का संचालन स्वच्छता पर्यवेक्षक बुद्धेश्वर प्रसाद ने किया. शिविर में कुल 171 स्वच्छता कर्मियों का स्वास्थ्य जांच किया गया. सभी स्वच्छता कर्मियों को संबोधित करते हुये बीडीओ ने सभी सरकारी लाभ के बारे में बताया साथ ही श्रमदान में सभी पदाधिकारी सहित सभी स्वच्छता पर्यवेक्षक,स्वच्छता कर्मी ने एक घंटे का श्रमदान देकर आमजनों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया. कार्यक्रम में एएसआई जज प्रसाद सिंह, एसआई उमेश पासवान, पंचायत सचिव गौतम कुमार, कार्यपालक सहायक अविष्कार कुमार इत्यादि उपस्थित रहे. स्वच्छता में ही देवी देवताओं का होता वास : विधायक नौतन. शारदीय नवरात्र आस्था और विश्वास का त्यौहार हैं. निष्ठा पूर्वक पुजा करने वाले भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. जहां स्वच्छता है वही देवी-देवताओं का वास होता है. इसलिए मंदिरों के आसपास जमा गंदगी को साफ सफाई रखना चाहिए. यह बातें गुरुवार को कठैया दुर्गा स्थान पर स्वच्छता अभियान चलाते हुए विधायक नारायण प्रसाद ने कहीं. साफ सफाई अभियान में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया. विधायक ने कहा कि दुर्गा पूजा भक्ति भाव से करना चाहिए. उसके साथ जहां पूजा हो रहा है वहां किसी प्रकार की गंदगी नहीं रहनी चाहिए. स्वच्छता में ही भगवान् का वास होता है. कहा कि मंदिरों में भव्य और सुंदर पंडाल बने हैं, लेकिन आसपास कुडे कचरे का ढेर लगा रहता है. इस स्थिति में पुजा करने वाले भक्तों को आने जाने में परेशानी होती है. मौके पर मंडल अध्यक्ष देवी दयाल प्रसाद, राजकिशोर ठाकुर, चन्द्रमा सिंह, सुरेन्द्र पासवान, पारस ठाकुर, राजेश प्रसाद आदि मौजूद रहे. इंडो नेपाल बॉर्डर की सुरक्षा के साथ अब एसएसबी जवान प्रतिदिन करेंगे एक घंटे सफाई कार्य नरकटियागंज. सेवा सुरक्षा बंधुत्व के साथ इंडो नेपाल बॉर्डर की रखवारी करने वाले एसएसबी के जवान अब प्रतिदिन एक घंटे का समय साफ सफाई के लिए देंगे. गुरुवार को जवानो ने अधिकारियों की मौजूदगी में शपथ ली. 44 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के तत्वावधान में गुरुवार को “स्वच्छता ही सेवा अभियान-2025 ” के तहत शपथ समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया. शपथ के दौरान कार्यवाहक कमांडेंट गोविन्द कुमार ठाकुर, उप कमांडेंट सशिन शर्मा, सभी समवाय प्रभारी एवं निरक्षक/समान्य मनोज कुमार भी मौजूद रहे. इस अवसर पर वाहिनी मुख्यालय एवं सभी समवायों के बलकर्मियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. सभी को शपथ दिलाई गई कि वे प्रतिदिन कम से कम एक घंटा स्वच्छता कार्य के लिए समय देंगे. कार्यक्रम के दौरान यह संदेश दिया गया कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि जीवनशैली का हिस्सा है. इसे अपनाकर ही स्वस्थ और सुंदर समाज का निर्माण संभव है. बलकर्मियों ने सामूहिक रूप से स्वच्छ भारत की परिकल्पना को साकार करने का संकल्प लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >