कोडरमा. मरकच्चो प्रखंड स्थित सुरक्षित बाल ग्राम बरियारडीह में एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन द्वारा स्वच्छता ही सेवा 2025 अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान जनजातीय समूह के परिवारों तक स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संदेश पहुंचाने तथा उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत सुबह सामुदायिक सदस्यों, शिक्षकों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” के संकल्प के साथ सामूहिक श्रमदान व सफाई अभियान से हुई. इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मरकच्चो और एसो के संयुक्त तत्वावधान में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया. इसमें कुल 43 लोगों की जांच की गयी. एसो के जिला समन्वयक मनोज कुमार ने कहा कि 17 सितंबर से दो अक्टूबर तक चल रहे स्वच्छता उत्सव में जनसहभागिता ही इसकी सफलता की कुंजी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
