स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत छात्राओं ने निकाली रैली

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में चलाया गया स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम

उधवा

प्रखंड के मोहनपुर पंचायत अंतर्गत खरदांग मैदान स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में बुधवार को स्वच्छता ही सेवा 2025 कार्यक्रम के तहत जागरूकता रैली एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया. जानकारी के अनुसार, छात्राओं ने बांझी केंद्र गांव में स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली, जिसमें वे स्वच्छता संबंधी नारे लगाते हुए लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रही थीं. रैली के माध्यम से ग्रामीणों को स्वच्छ रहने और स्वच्छ आदतें अपनाने का संदेश दिया गया. विद्यालय परिसर में छात्राओं द्वारा सफाई अभियान भी चलाया गया. इस अवसर पर वार्डन यातना दास ने छात्राओं को स्वच्छता की शपथ दिलाते हुए उन्हें स्वच्छता को जीवन का हिस्सा बनाने और दूसरों को भी प्रेरित करने का आह्वान किया. छात्राओं ने स्वच्छता ही सेवा 2025 का स्लोगन बनाकर संदेश भी दिया. मौके पर सहायक शिक्षिका बेनिता मुर्मू, रीना रोजलिन टुडू, गणेश घोष, अशोक कुमार साहा, विनय कुमार कुशवाहा, नचन मुर्मू, मैनो मुर्मू, सोनी भारती, सुनिता देवी व एलिना हांसदा सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ABDHESH SINGH

ABDHESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >