नगर प्रतिनिधि, पाकुड़. चतुर डांस ग्रुप की अकादमी में डांडिया महोत्सव धूमधाम से आयोजित किया गया. इस अवसर पर अकादमी के छात्र-छात्राओं ने रंग-बिरंगे परिधानों में डांडिया नृत्य प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया. कार्यक्रम में बच्चों के साथ-साथ उनके अभिभावकों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और गरबा व डांडिया की ताल पर झूम उठे. अकादमी संचालक महेंद्र मड़ैया ने बताया कि इस तरह के सांस्कृतिक आयोजनों से बच्चों की प्रतिभा निखरती है और अभिभावकों के साथ उनका आत्मविश्वास भी बढ़ता है. उन्होंने कहा कि डांडिया जैसे पारंपरिक नृत्य हमारी सांस्कृतिक धरोहर हैं, जिन्हें नयी पीढ़ी तक पहुंचाना जरूरी है. कार्यक्रम के सफल आयोजन पर उपस्थित अभिभावकों ने खुशी जतायी और बच्चों को प्रोत्साहित किया. इस मौके पर डांस शिक्षक गौरांगो दास, रोमियो, पिंटू सहित अन्य भी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
