Jamshedpur News : पूजा पंडाल में सीसीटीवी और अग्निशमन यंत्र जरूर लगाएं : सिटी एसपी

Jamshedpur News : दुर्गा पूजा के मद्देनजर एसएसपी पीयूष पांडेय के निर्देश पर बुधवार को सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने सभी पूजा पंडाल के अलावा बैंकों की सुरक्षा का भी जायजा लिया.

सिटी एसपी और थाना प्रभारियों ने पूजा पंडाल व बैंक की सुरक्षा का लिया जायजा

Jamshedpur News :

दुर्गा पूजा के मद्देनजर एसएसपी पीयूष पांडेय के निर्देश पर बुधवार को सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने सभी पूजा पंडाल के अलावा बैंकों की सुरक्षा का भी जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. इसके अलावा सभी थाना प्रभारी अपने अधीनस्थ पूजा पंडाल और बैंकों की सुरक्षा का जायजा लिया. सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने कहा कि बैंक में सीसीटीवी कैमरा के अलावा सुरक्षा उपकरण की जांच की गयी है. इसके अलावा संबंधित थाना और कंट्रोल रूम का फोन नंबर डिस्पले करने की बात कही है.

सिटी एसपी ने बैंक के पदाधिकारियों से कहा कि अगर कोई संदिग्ध बैंक में प्रवेश करता है, तो तत्काल पुलिस को सूचित करें. सिटी एसपी ने पूजा कमेटी के पदाधिकारियों से कहा कि पूजा पंडाल में सीसीटीवी कैमरा और अग्निशमन यंत्र लगाएं. साथ ही महिला व पुरुष के लिए अलग-अलग प्रवेश और निकास द्वार बनाएं. सभी पूजा कमेटी अपने वॉलंटियर पंडाल के अलावा आसपास तैनात रखें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

RAJESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >