Giridih News :कार दुर्घटनाग्रस्त, जीजा-साला घायल

Giridih News :कोडरमा-कोवाड़-भरकट्टा मुख्य सड़क पर बिरनी थाना क्षेत्र के केंदुआ औरवाटांड़ के पास बुधवार की अलसुबह साढ़े चार बजे एक कार अनियंत्रित सड़क के बगल में रखी ईंट की ढे से जा टकरा गयी. इसमें जीजा-साला घायल हो गये

कोडरमा-कोवाड़-भरकट्टा मुख्य सड़क पर बिरनी थाना क्षेत्र के केंदुआ औरवाटांड़ के पास बुधवार की अलसुबह साढ़े चार बजे एक कार अनियंत्रित सड़क के बगल में रखी ईंट की ढे से जा टकरा गयी. घटना में कार से परखच्चे उड़ गये. दुर्घटना में कार में सवार जीजा-साले को माथे पर गंभीर चोट लगी. दोनों का इलाज सीएचसी में कराने के बाद परिजन उन्हें धनबाद ले गये. घायल की पहचान गोरडीह निवासी चंद्रदेव यादव (35) व उसके जीजा भरकट्टा ओपी क्षेत्र के गजियाडीह निवासी रंजीत यादव (34) के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि रंजीत की पत्नी ने मंगलवार रात में पुत्र को जन्म दिया. इसको लेकर रंजीत और उसका साला कार से बरहमसिया कुछ सामान लेने के लिए आये हुए थे. सामान लेकर वे वापस गजियाडीह लौटने के दौरान घटना घटी. टक्कर की आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़े ओर वाहन से दोनों को निकालकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा ओर उनके परिजनों को इसकी सूचना दी. थाना प्रभारी आकाश भारद्वाज ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी को घटनास्थल पर भेजा गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >