जनजातीय समाज के विकास को गति देगा आदि कर्मयोगी अभियान

जनजातीय समाज के विकास को गति देगा आदि कर्मयोगी अभियान

प्रतिनिधि, लिट्टीपाड़ा. धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत आदि कर्मयोगी अभियान पर कार्यशाला हुई. बीडीओ संजय कुमार ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य जनजातीय समाज से जुड़े सामंजस्यपूर्ण नेतृत्वकर्ताओं का समूह बनाकर सरकारी योजनाओं और सेवाओं को जनजातीय क्षेत्रों तक पहुंचाना है. स्थानीय संस्थाओं को सशक्त बनाकर शासन-प्रशासन की पहुंच को और मजबूत किया जाएगा. प्रखंड कल्याण पदाधिकारी केसी दास और महिला पर्यवेक्षिका रागिनी कुमारी ने अभियान की विस्तृत जानकारी दी. केसी दास ने कहा कि यह पहल जनजातीय समाज को मुख्यधारा से जोड़कर विकास को गति देगी.इस अवसर पर प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी कमल पहाड़िया, सहकारिता प्रसार पदाधिकारी पद्म किशोर महतो, आपूर्ति पदाधिकारी राजेश हांसदा, सभी ग्राम पंचायतों के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, पंचायत सचिव सहित बड़ी संख्या में कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANU KUMAR DUTTA

SANU KUMAR DUTTA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >