जयनगर. धनबाद गया रेलखंड के परसाबाद स्टेशन के गेट नंबर-27 से लगभग 100 मीटर की दूरी पर पोल संख्या 66/6 के पास अप व डाउन लाइन के बीच एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया. सुबह मॉर्निंंग वॉक पर निकले लोगों ने रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत शव को देख इसकी जानकारी गेटमैन को दी. गेटमैन ने स्टेशन प्रबंधक को सूचना दी. उन्होंने इसकी जानकारी आरपीएफ के प्रधान आरक्षी सचिन कुमार पांडेय व आरक्षी जितेंद्र कुमार को दी. मौके पर पहुंचे आरपीएफ व जीआरपी के लोगों ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. शव की शिनाख्त नहीं हो पायी थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
