कोचाधामन. प्रखंड कार्यालय में बुधवार की शाम प्रखंड कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठकआहूत हुई. प्रखंड कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष दानिश इकबाल के अध्यक्षता में आहूत बैठक में कई विभाग के पदाधिकारी शामिल नहीं हुए.इस पर उपाध्यक्ष व समिति के सदस्यों ने रोष जताया और अध्यक्ष से संबंधित पदाधिकारियों के विरुद्ध कारण बताओं नोटिस जारी करने की मांग की. बैठक में पीएचईडी,बाल विकास, मनरेगा,सोलर लाइट से जुड़े मुद्दा छाया रहा. बैठक में एक सदस्य ने बाल विकास परियोजना पदाधिकारी और पर्यवेक्षिकओं पर आंगनबाड़ी केंद्रों से अवैध मोटी राशि उगाही का मामला उठाया और इसकी जांच कर कार्रवाई करने की मांग की. इस अवसर पर प्रखंड कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष दानिश इकबाल ने कहा कि बैठक में पदाधिकारियों का शामिल नहीं होना कहीं न कहीं लापरवाही को दर्शाता है.बैठक में बीडीओ श्रीराम पासवान ने सभी को आश्वस्त किया कि बैठक में लिए गए प्रस्ताव पर कार्रवाई के लिए विभाग को लिखा जाएगा. बैठक में प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी जफर इकबाल, सीओ प्रभाष कुमार,जीविका बीपीएम धर्मेंद्र केसरी, बिजली विभाग के जेई समेत प्रखंड बीस सूत्री उपाध्यक्ष रंजीत कुमार मंडल, सदस्य वीणा, पंचानंद सिंह, फिरदौस आलम आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
