पंजवारा. पंजवारा के मेन चौक पर थाना के समीप गुरुवार की दोपहर दो बाइक के बीच आमने-सामने की टक्कर में दो युवक घायल हो गये. मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पंजवारा पहुंचाया गया. घायल युवक की पहचान पंजवारा निवासी सोनू अंसारी और सोनू साह के रूप में है. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गये. प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
