Giridih News :कुत्ते को बचाने में बाइक गिरी, दंपती घायल

Giridih News :धनवार थाना क्षेत्र के बलहरा गांव के विजय पासवान बुधवार को बाइक से पत्नी का इलाज कराने डॉक्टर के पास गिरिडीह जा रहे थे. इसी दौरान बाइक गिरने से वह और उसकी पत्नी घायल हो गये.

जमुआ-चितरडीह मुख्य सड़क पर बाटी मोड़ पर कुत्ते को बचाने में बाइक अनियंत्रित हो गयी. इससे दंपती सड़क पर गिर गयी. विजय को गंभीर चोट आयी है. वहीं, उसकी पत्नी आंशिक रूप से घायल है. ग्रामीणों ने दोनों को निजी चिकित्सक से इलाज करवायी. घटना की सूचना जमुआ पुलिस को नहीं दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >