प्रतिनिधि, हिरणपुर. दुर्गापूजा त्योहार को देखते हुए बीजीआर कोल कंपनी द्वारा पाकुड़-हिरणपुर जर्जर मुख्य सड़क के गड्ढों को भरकर मरम्मत की जा रही है, ताकि मुख्य सड़क पर वाहनों की आवाजाही में सुविधा हो. कोल कंपनी तोड़ाई से लेकर करियोडीह निकट डिग्री कॉलेज तक मुख्य सड़क की मरम्मत कार्य जोरशोर से कर रही है. इस कार्य में सभी छोटे-बड़े गड्ढों को भरकर मरम्मत के बाद कालिकरण किया जा रहा है. कंपनी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट गुर्रम वेंकटनारायण ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य सड़क की स्थिति काफी जर्जर है. दुर्गापूजा को देखते हुए बीजीआर कोल कंपनी द्वारा जनहित में सड़क मरम्मत कार्य कराया जा रहा है. विदित हो कि बीते माह भी कोल कंपनी द्वारा पाकुड़-हिरणपुर-लिट्टीपाड़ा मुख्य सड़क की मरम्मत कार्य कराया गया था।
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
