बेटी की हत्या का आरोपित पिता गिरफ्तार

अतरी. सीढ़ गांव के भगवान प्रसाद को अपनी ही सौतेली बेटी की हत्या के आरोप में अतरी थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस संबंध में अतरी थानाध्यक्ष

अतरी. सीढ़ गांव के भगवान प्रसाद को अपनी ही सौतेली बेटी की हत्या के आरोप में अतरी थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस संबंध में अतरी थानाध्यक्ष डॉ नरेंद्र प्रसाद ने बताया कि सीढ़ गांव के रहनेवाले भगवान प्रसाद को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. भगवान प्रसाद व आरती देवी पर मृतका शिवांगी कुमारी (12 वर्षीय) के नाना बोधगया थाना क्षेत्र के हथियार गांव के शशि भूषण प्रसाद के द्वारा हत्या का आरोपित बनाते हुए अतरी थाने में 16 मार्च 2024 को प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. वहीं अतरी थानाध्यक्ष डॉ नरेंद्र प्रसाद ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर मृतका की सौतेली मां आरती देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. हालांकि, मृतका के पिता भगवान प्रसाद मौके से भागने में सफल रहा था. उसे बुधवार को भगवान प्रसाद को उसके गांव से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >