25 लीटर शराब के साथ बंगाल का तस्कर गिरफ्तार

25 लीटर शराब के साथ बंगाल का तस्कर गिरफ्तार

कटिहार तेलता थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र में गुरुवार को वाहन चेकिंग अभियान चलाकर एक शराब तस्कर को 25.740 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है. तेलता थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस वाहन चेकिंग अभियान चलाया. संदिग्ध बाइक चालक को रोकते हुए उसकी गाड़ी की तलाशी ली. बाइक से 25.740 लीटर विदेशी शराब बरामद किया. शराब मिलते ही पुलिस ने तस्कर अभिजीत विश्वास उम्र 25 वर्ष पिता शेखर विश्वास, शिकारपुर वार्ड नंबर एक, थाना दालकोला, जिला उत्तर दिनाजपुर, पश्चिम बंगाल निवासी को गिरफ्तार कर पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >