ट्रक से बैट्री व नकदी की कर ली चोरी

थाना क्षेत्र के नयागांव स्थित किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप पर बीती रात चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम देने का एक मामला प्रकाश में आया है.

गिद्धौर. थाना क्षेत्र के नयागांव स्थित किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप पर बीती रात चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम देने का एक मामला प्रकाश में आया है. घटना को लेकर ट्रक चालक गुड्डू कुमार ने गिद्धौर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराया है. घटना को लेकर पीड़ित चालक ने बताया कि बीते 24 सितंबर की रात्रि करीब दो बजे अज्ञात चोरों ने दो ट्रक की बैटरी, एक ट्रैक्टर की बैटरी एवं पांच हजार रुपए नकद की चोरी कर ली. पीड़ित वाहन चालक के अनुसार वाहन बी आर 46 सी 4959, डब्ल्यूबी 23 डी 3954 और बी आर 01 जीडी 0555 नंबर के ट्रक शामिल हैं. सुबह जब चालक पेट्रोल पंप पहुंचा तो देखा कि ट्रक व ट्रैक्टर की बैटरी गायब थीं. मामले को लेकर थानाध्यक्ष दीनानाथ सिंह ने बताया कि चोरी की लिखित शिकायत मिली है पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >