बलिया बेलौन पुलिस ने नौ शराबी को किया गिरफ्तार

बलिया बेलौन पुलिस ने नौ शराबी को किया गिरफ्तार

बलिया बेलौन बलिया बेलौन पुलिस ने नशा मुक्ति अभियान के तहत सख्त कार्रवाई करते हुए बुधवार की रात इलाके के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने नशे से जुड़ी गतिविधियों में संलिप्त नौ शराबी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अभियुक्तों को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद कटिहार न्यायालय भेज दिया गया. थानाध्यक्ष शाहिद हुसैन ने बताया कि क्षेत्र में नशे की रोकथाम के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस टीम जगह-जगह निगरानी की जा रही है. ताकि नशे का अवैध कारोबार और सेवन करने वालों पर अंकुश लगाया जा सके. ग्रामीणों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की. उम्मीद जताई कि ऐसे प्रयासों से समाज में नशे की लत पर नियंत्रण पाया जा सकेगा. पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे नशे से दूर रहें. अपने आसपास नशे से जुड़ी किसी भी गतिविधि की सूचना थाना को दें. अधिकारियों का कहना है कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >