उदघाटन मैच में बाघटांड़ की टीम विजयी

उदघाटन मैच में बाघटांड़ की टीम विजयी

सिमडेगा. कुरडेग प्रखंड के चापाबारी गांव में गोंडवाना आदिवासी कल्याण एवं विकास मंच के तत्वावधान में बुजुर्ग दिवस पर 15वां आठ दिवसीय बालक-बालिका हॉकी प्रतियोगिता की शुरू हुई. बुधवार को बालक वर्ग का पहला मैच बाघटांड़ और फरसापानी के बीच खेला गया, जिसमें बाघटांड़ की टीम 4-1 से विजयी रही. इसके अलावा गोंडवाना छात्रावास चंदनगर, आसनबेड़ा, बागडेगा कोनसकेली, बथानटोली ने भी अपने अपने मैच जीत कर अगले चक्र में प्रवेश किया. उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हेठमा पंचायत के मुखिया सुनीता देवी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल की शुरुआत की. मौके पर उन्होंने कहा कि खेल एकता, भाईचारा व सामूहिकता का परिचय देता है. इस खेल में कैरियर भी कैरियर बना सकते हैं. गोंडवाना विकास मंच इस खेल को समाज के बुजुर्गों को सम्मान देने के उद्देश्य से आयोजित करता है, जो सराहनीय है. आयोजन समिति के खेल मंत्री भुनेश्वर बेसरा ने कहा कि यह आयोजन बीते 15 वर्षों से सफलतापूर्वक किया जा रहा है. प्रतियोगिता से निकले खिलाड़ी आज राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपना परचम लहरा रहे हैं. आयोजन समिति के सलाहकार कामेश्वर भोय ने जानकारी दी कि एक अक्तूबर को फाइनल मुकाबला खेला जायेगा. इस दिन समाज के बुजुर्गों को सम्मानित किया जायेगा. आज के मैच को सफल बनाने में गजेंद्र मांझी, नंदकिशोर भोय, किशोर भोय, राजेश भोय, जयनंदन मांझी, भुनेश्वर बेसरा आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >