अफीम की खेती की रोकथाम को लेकर जागरूकता अभियान चलाया

अफीम की खेती की रोकथाम को लेकर जागरूकता अभियान चलाया

बालूमाथ/ हेरहंज ़ उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता के निर्देश पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के द्वारा जिले में अफीम की खेती की रोकथाम एवं मादक पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में जिले के हेरहंज तथा बालूमाथ प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. सीओ और थाना प्रभारी के नेतृत्व में हेरहंज प्रखंंड के सलैया पंचायत के ग्राम मारी एवं कटांग में यादव कला जत्था, लातेहार द्वारा नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर ग्रामीणों को अफीम की खेती एवं मादक पदार्थों से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक किया गया. जबकि, बालूमाथ प्रखंंड के मासियातु पंचायत के ग्रामों में जेबी कला मंच, बालूमाथ ने प्रभावशाली नाटक प्रस्तुत कर लोगों को नशे की गिरफ्त से दूर रहने का संदेश दिया. नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बताया गया कि नशे का शिकार व्यक्ति अपने नैतिक मूल्यों को त्यागकर गलत व्यवहार एवं प्रवृत्तियों की ओर अग्रसर हो जाता है. इससे न केवल व्यक्ति का स्वास्थ्य और जीवन प्रभावित होता है, बल्कि समाज एवं परिवार भी गंभीर रूप से प्रभावित होते हैं. उपायुक्त ने नागरिकों से अपील की कि वे भी प्रशासन के साथ मिलकर इस सामाजिक बुराई के उन्मूलन में सहयोग दें तथा नशा मुक्त और स्वस्थ समाज के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >