पूर्णिया. पुलिस अधीक्षक स्वीटी सहरावत के आदेशानुसार प्रतिदिन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैंक, ज्वेलर्स, भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रों से लेकर स्कूल-कॉलेजों में पुलिस की गश्ती तेज है. इसके तहत गुरुवार को भी शहर के दर्जनों स्कूल एवं कॉलेज में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर कार्यरत उड़ान गश्ती ने भ्रमण किया. इस दौरान उड़ान गश्ती में शामिल महिला पुलिस पदाधिकारी एवं महिला पुलिस बल स्कूल-कॉलेजों परिसर से लेकर आसपास के क्षेत्रों में भ्रमण कर छात्राओं से बातचीत की. उड़ान गश्ती का मकसद छात्राओं को सुरक्षित माहौल का भरोसा दिलाने के साथ-साथ उन्हें समुचित पठनपाठन के लिए भी प्रेरित करना है. उड़ान गश्ती के पुलिसकर्मी खुद भी प्रतियोगी परीक्षाओं से गुजरे हैं, इसलिए वे छात्राओं को बेहतर तरीके से पठनपाठन जारी रखने के लिए प्रेरित भी कर रहे हैं. उड़ान गश्ती की टीम से मिलना भी छात्राओं के लिए नया अनुभव है जिससे वे बेहतर पुलिसिंग को भी महसूस कर रही हैं. छात्राओं के साथ-साथ अभिभावकों में भी एसपी स्वीटी सेहरावत की ओर से शुरू की गयी इस पहल से काफी तसल्ली का माहौल है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
