माकपा ने गोपालपुर दियारा में गंगा कटाव का लिया जायजा

100 से ज्यादा घर, विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र व चबूतरा गंगा में समा गये,

साहिबगंज. मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की साहिबगंज जिला कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने साहिबगंज प्रखंड के रामपुर स्थित सकरी गली पंचायत गोपालपुर दियारा में हो रहे भीषण गंगा कटाव का जायजा लिया. इसमें लगभग 100 से ज्यादा घर, विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र व चबूतरा गंगा में समा गये, जिससे दियारा के लोगों के समक्ष भयावह स्थिति उत्पन्न हो गयी है. साथ ही दियारा वासियों ने बताया कि हम लोगों को खाने-पीने, रहने एवं मवेशी के चारा की भारी किल्लत हो गयी है. बच्चों की पढ़ाई-लिखाई भी बाधित हो गयी है. साथ ही दियारा वासियों को राशन उठाव करने के लिए गंगा पार करके कई किलोमीटर दूरी तय करना पड़ता है. इस पर प्रतिनिधिमंडल के साथी इश्तियाक ने कहा कि सारी बातों से उपयुक्त को अवगत कराएंगे. मौके पर श्याम सुंदर पोद्दार, अमरनाथ चौधरी, दासु चौधरी, कुंज बिहारी चौधरी, पवन चौधरी, अशोक चौधरी सहित ग्रामीण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ABDHESH SINGH

ABDHESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >