तहीरन खातून ने आवेदन की प्रतिलिपि डीडीसी व मनरेगा लोकपाल को भी दी गयी है. आवेदन के अनुसार वित्तीय वर्ष 2024-25 व 2025-26 में 228 एकड़ जमीन पर आम बागवानी स्वीकृत की गयी है. जेई द्वारा लाभुकों से मनमाने तरीके से बागवानी योजना के नाम पर बिना कार्य की राशि वसूली जा रही है. उन्होंने बीडीओ से फुलजोरी पंचायत के विभिन्न गांवों में संचालित आम बागवानी योजना की जांच कराने की मांग की है. बीडीओ ने कहा कि आवेदन मिला है. मामले की जांच की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
