फोटो-दीपक वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर विवि के गेस्ट हाउस में संयुक्त छात्र संगठन ने प्रेसवार्ता की. विवि प्रशासन के खिलाफ तीखा हमला बोला गया. परीक्षा नियंत्रक पर छात्रों को पीटने का गंभीर आरोप लगाने के साथ घटना को छात्र समुदाय का घोर अपमान बताया गया. संगठन ने ऐलान किया है कि इस अमानवीय घटना के विरोध में वे 27 सितंबर को विवि के हिंदी विभाग से प्रशासनिक भवन तक ””आक्रोश मार्च”” निकालकर विरोध प्रदर्शन करेंगे. सभी छात्र नेताओं ने एक स्वर में कुलपति पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि उनकी पूर्व की मांगों व पैट प्रश्न-पत्र लीक प्रकरण में दोषी पाये गये पदाधिकारियों पर वीसी ने कार्रवाई नहीं की है. छात्र नेताओं ने कहा कि एक तरफ तो प्रशासन दोषी पदाधिकारियों को बचा रहा है, वहीं दूसरी ओर डिग्री सर्टिफिकेट मांगने पर परीक्षा नियंत्रक छात्रों को पीट रहे हैं. यह निंदनीय है. इस दौरान छात्र राजद नेता डॉ चंदन यादव, छात्र लोजपा (रा.) प्रदेश प्रधान महासचिव गोल्डन सिंह, एआइएसएफ के जिलाध्यक्ष महिपाल ओझा, एनएसयूआइ के जिलाध्यक्ष आदित्य कर्ण, बिहार छात्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष करण सिंह, छात्र नेता पंकज सिंह, अभिषेक कुशवाहा, समीर झा, चंदन पासवान उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
