स्टेशन के ओवर ब्रिज के उपर चढ़ा युवक, छह घंटा के बाद एसआइ ने उतारा

गुरुवार की रात करीब 3:30 बजे डालटनगंज रेलवे स्टेशन के फुट ओवरब्रिज की छत पर 35 वर्षीय मानकीलाल कुशवाहा चढ़ गया.

मेदिनीनगर : गुरुवार की रात करीब 3:30 बजे डालटनगंज रेलवे स्टेशन के फुट ओवरब्रिज की छत पर 35 वर्षीय मानकीलाल कुशवाहा चढ़ गया. यात्रियों की नजर युवक पर पड़ी, तो तुरंत रेलवे अधिकारियों को सूचना दी गयी. स्टेशन अधीक्षक उमेश कुमार ने शहर थाना, फायर ब्रिगेड और नगर निगम को जानकारी दी. युवक चैनपुर का निवासी है. स्थिति को गंभीर देखते हुए जीआरपी, फायर ब्रिगेड और स्थानीय प्रशासन सक्रिय हुआ. युवक को नीचे उतारने के लिए काफी समझाया गया, लेकिन वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं था. जीआरपी के पुलिस अवर निरीक्षक सुरेश कुमार पासवान ने साहस दिखाते हुए ब्रिज पर चढ़कर युवक को पकड़ने की कोशिश की. उनके पीछे दो और जवान भी ऊपर चढ़े. युवक ने प्रतिरोध किया, लेकिन सुरेश कुमार ने उसे काबू में लेकर तीन जगह सीढ़ी लगाकर नीचे उतारा. इस दौरान मालगाड़ियों का आवागमन जारी था, जिससे पुलिस को चिंता थी कि कहीं युवक ट्रेन पर कूद न जाये. युवक को जीआरपी थाना लाया गया. उसके पास से एक बंद मोबाइल मिला और उसने घर का नंबर दिया. संपर्क करने पर उसका भाई स्टेशन पहुंचा. अधिकारियों ने बताया कि युवक मानसिक रूप से कमजोर है. उसे भाई के सुपुर्द कर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >