विभिन्न मांगों को लेकर सीटू करेगा जोरदार आंदोलन : शरीफुल

दुर्गापूजा के बाद जोरदार आंदोलन किया जायेगा

बरहरवा. प्रखंड क्षेत्र के श्रीकुंड स्थित मिल्लत उच्च विद्यालय के मैदान में गुरुवार को झारखंड परिवहन मजदूर यूनियन (सीटू) की बैठक माणिक दुबे की अध्यक्षता में हुई. जिसमें यूनियन के अध्यक्ष शरीफुल इस्लाम ने बताया कि राज्य व्यापी और स्थानीय जन समस्याओं को लेकर बरहरवा प्रखंड कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया जायेगा और मुख्यमंत्री के नाम से प्रखंड विकास पदाधिकारी बरहरवा को ज्ञापन सौंपा जायेगा. जिसमें टोटो चालकों के विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया जायेगा. साथ ही ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने में डीटीओ कार्यालय में चल रही मनमानी, ट्रैफिक जाम, प्रशासन द्वारा सही तरीके से व्यवहार नहीं करने, बरहरवा-पाकुड़ मुख्य पथ का चौड़ीकरण, चौक-चौराहे से अतिक्रमण को हटाना आदि मांगें शामिल हैं. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रशासन के गलत रवैये के खिलाफ दुर्गापूजा के बाद जोरदार आंदोलन किया जायेगा. मौके पर तौफीक खान, जियाउर शेख, तौहीद शेख, नाहिद आलम, असादुल हक, तौफीक आलम, संतोष साह, मो रफीक, अल्फाज हुसैन सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ABDHESH SINGH

ABDHESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >