बाराजोर विद्यालय के मध्याह्न भोजन में निकली छिपकली

बाराजोर विद्यालय के मध्याह्न भोजन में गुरुवार को छिपकली निकल गयी. इस दौरान कुछ बच्चों ने उल्टी की शिकायत की.

झाझा. बाराजोर विद्यालय के मध्याह्न भोजन में गुरुवार को छिपकली निकल गयी. इस दौरान कुछ बच्चों ने उल्टी की शिकायत की. शिकायत मिलते ही उपस्थित शिक्षकों ने भोजन को अलग कर भोजन करने से मना करवा दिया. जानकारी के अनुसार, मध्याह्न भोजन के समय में भोजन परोसी जाने लगी. इस दौरान 10 से 12 बच्चे एक साथ भोजन कर रहे थे. तभी एक बच्चे के थाली में मरी हुई छिपकली दिखाई दी. बच्चों ने थाली को लेकर एचएम के कमरे में जाकर दिखाया. छिपकली की सूचना मिलते ही भोजन कर रहे छात्रों ने उल्टी की शिकायत की. बीईओ महेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि भोजन में छिपकली की सूचना मिलने पर विद्यालय जाकर छानबीन की. वहां के प्रभारी नंदू पासवान ने लिख कर दिया है कि बच्चों ने भोजन नहीं किया है. हालांकि इसका छानबीन किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >